New Hindi Poems - बेहद रोचक कविताएं

Hindi Poems आपको इंटरनेट पर काफी मिल जाएगी जो की भारत के सर्वश्रेष्ठ कवियों द्वारा Hindi Poems लिखी गई है परन्तु इस ब्लॉग पर यूनिक Hindi Poem सिर्फ आपके लिए लिखी जाती है जो बहुत रोचक और अर्थपूर्ण होती है। इन हिंदी कविताओं को पढ़कर आपको अच्छा लगेगा तो चलिए शुरुआत करते है।  


 

New Hindi Poems
New Hindi Poems

New Hindi Poems { हिंदी कविताएं }


1. मजबूरियां

कभी भी हम मजबूर नही होते,

 हमें मजबूर बनाती है कुछ परिस्थितियाँ।

 मजबूर हो जाता है वो नेता,

 जब वो खो देता है अपनी शक्तियाँ।

 इस समाज के बन्दिशों के आगे,

 मजबूर हो जाती है कुछ लड़कियाँ।

 सात फेरे के नाम पर,

 अपने ही पति का शोषण सहती है कुछ पत्नियाँ।

 उम्र से पहले ही समझदार हो जाता है 

वो बच्चा,

 जिसके कन्धे पर आ जाती है कुछ जिम्मेदरियां।

 परिवार के इज़्ज़त के लिये मजबूर 

हो जाता है वो प्रेम,

 इसलिये ही अधूरी रह जाती है कुछ प्रेम कहानियाँ।

 बहुत कुछ करने की इच्छा रखते हुए भी 

कुछ नही कर पाता है एक इंसान,

 क्योंकि उसको घेरे रखती है बहुत सी मजबूरियां।


2. वक़्त


मैं ठहरूँ या चलूँ?

 ये वक़्त नही पूछता किसी से,

 अगर तुम रोकना भी चाहोगे वक़्त को,

 फिर भी नही रुकेगा किसी के रोकने से।

 बांधना चाहोगे तुम एक पल मुठ्ठी मे,

 पर वो फिर भी फिसल जायेगा रेत की मिटटी जैसे।

 खुश होकर जिया करो हर लम्हा,

 क्योंकि बीते हुए लम्हे वापस नही आते 

फिर से।


3. निराश

हर किसी की जीने की वज़ह होती है,

 उस वजह की हर किसी को तलाश 

होती है।

 कुछ लोगो को जल्दी मिल जाती है वो 

वज़ह,

 और कुछ लोगो की बेवज़ह ही आँखे 

निराश होती है।


4. अपना 

चले आना तुम हमारे पास,

 जब भी लगे की कोई नही है तुम्हारे पास।

 जब सारी दुनिया तुम्हारे खिलाफ भी हो जाये,

 तब भी देंगे हम तुम्हारा साथ।

 जब भी तुम खुद को टुटा हुआ पाओगे,

 तुम्हे सहारा देने के लिये हमेशा हमे पाओगे।

 जब भी तुम रस्ता भटक जाओगे,

 हम तुम्हारा हाथ पकड़कर सही राह 

पर ले जाने के लिये आजएँगे।

 चले आना तुम अगर तुमने हमको अपना था माना,

 क्योंकि हम नही बदलेंगे चाहे बदल जाये ये सारा जमाना।


5. सीख 

अब हम भी यह हुनर सीख रहे है,

 वक़्त के साथ साथ हम खुद को बदल रहे है।

 शायद कुछ समय से कहीँ खो गए थे,

 अब खुद को खुद मे ही तलाश कर रहे है।

 कोई जा रहा है दूर अगर तो न 

उसकी हम फ़िक्र कर रहे है,

 कोई आ गया है पास न उसका हम ज़िक्र कर रहे है।

 किसी की गलतियों को हम 

यूँही माफ़ किये जा रहे है,

 इस तरह कुछ पुरानी रंजिशें हम भूले जा रहे है।

 अब हम ज़िंदगी जीने का 

सलीक़ा सीख रहे है,

 हां वक़्त के साथ साथ हम खुद को बदल रहे है।

निष्कर्ष -

दोस्तों ये थी कुछ hindi poems जो की life की समस्या व विभिन्न प्रकार के मुद्दों को बताया गया है हम आशा करते है, की यह आर्टिकल  पसंद आया होगा।  अगर आप poem लिखने में रुचि रखते है तो आप भी statushindime.com से जुड़ सकते है और यह आर्टिकल शेयर जरूर करे। 

Post a Comment

please comment if u like the post

أحدث أقدم