Poem on Mother in Hindi | माँ पर बेस्ट कविताएं { Heart touch Poem }

Poem on Mother in Hindi – Mothers Day के उपलक्ष्य में हमारी टीम ने माँ पर कुछ कविताएं लिखी है वैसे Mothers { माँ } शब्द के सामने सारे शब्द फीके पड़ जाते है फिर भी हमने Mothers { माँ } के लिए हिंदी में poem लिखने का प्रयास किया जो की Hindi Poems on Mothers का एक पार्ट है और समय - समय पर हम mothers के लिए poems लिखते रहेंगे तो चलिए शरुआत करते है।

Poem on Mother in Hindi
Poem on Mother in Hindi


माँ पर बेस्ट कविताएं | Poem on Mother in Hindi


1. भगवान रूपी माँ


हर जगह भगवान नही रह सकते हमारे साथ,

इसलिये उन्होंने हमारे लिये माँ को बनाया है।

 भगवान को पाना हमारे लिये इतना आसान नही है,

 पर फिर भी हमने भगवान रूपी माँ को पाया है।

 कभी कभी राह मे डगमगा से जाते है हम,

 पर हर बार सम्भालने के लिये माँ ने हाथ बढ़ाया है।

 उज्जवल भविष्य हो हमारा,

 इसलिये माँ ने अपने सपनो को त्यागा है।

 दुनिया हमारा साथ छोड़ देती है हमारी गलती पर,

 पर माँ ने हमारी गलती पर भी हमे समझाया है।

 ये दुनिया का प्यार तो सिर्फ दिखावा है,

 प्यार, ममता, जीने का तरीका सिर्फ माँ ने सिखाया है।


2. माँ शब्द परिभाषा


माँ ये शब्द कितना छोटा सा लगता है,

 पर इस छोटे शब्द में संसार से ज्यादा प्यार बसता है।

 अपने बच्चों के लिए माँ बहुत कुछ कर सकती है,

 उनकी खुशियो के लिए खुद की खुशिया भुला सकती है।

 बच्चे के बिन कहे सब कुछ समझ लेती है,

 अगर कुछ हो परेशानी तो खुद ही हल कर देती है।

 बचपन से लेकर बड़े होने तक संभालती है,

 बच्चा बड़ा भी हो जाए तब भी उसे छोटा बच्चा ही बताती है।

 बच्चे के आँखों में एक आंसू भी न देख पाती है,

 बच्चे को चुप कराते हुए कभी-कभी खुद भी रो जाती है।

 एक माँ अपने बच्चे को ही पूरा संसार समझती है,

 पर सच तो यह है की एक माँ में ही पूरी दुनिया बसती है।


3. माँ सब समझती है


वो न काम करने से रूकती है,

 वो न काम करके थकती है।

 सबकी इच्छाओं को पूरा करती है,

 पर खुद की इच्छाओं को छुपाती है।

 वो माँ ही तो है जो,

 अपने बच्चों को चैन की नींद ,

 सुलाने के लिये रात भर जगती है।

 तुम्हारा चेहरा देख तुम्हारी परेशानी समझ लेती है,

 तुमको कुछ न हो इसलिये सारे दुख खुद सह लेती है।

 वो माँ ही तो है जो तुम्हारी गलतियां भी माफ़ कर देती है,

 तुम्हारे हर एक पढ़ाव मे तुम्हारा साथ निभाती है।

 तुम्हे गलत राह मे जाने से बचाती है,

 वो माँ ही तो है जो तुम्हे हर बार सम्भालती है।


4.


जितना भी लिखूँ वो सब कम पड़ेगा,

 पूरा संसार मिलकर भी माँ की जगह न ले सकेगा।

 जिसने इज़्ज़त की इनकी वो तो जन्नत नसीब करेगा,

 जो क़द्र न करे इनकी वो दर दर को भटकेगा।


Conclusion:-


दोस्तों इस आर्टिकल में आपने Poem on Mother in Hindi, short Poem on Mother in Hindi पर लिखी हिंदी कविता पढ़ी हम आशा करते है, की यह आर्टिकल पसंद आया होंगा। अगर आप poem लिखने में रुचि रखते है तो आप भी statushindime.com से जुड़ सकते है और यह आर्टिकल शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े - 

1. खुशी पर एक अद्भुत कविता | Best Hindi Poem

2. New Hindi Poems - बेहद रोचक कविताएं

3. Short Hindi Poem - व्यक्तित्व पर बेस्ट कविता

Post a Comment

please comment if u like the post

أحدث أقدم